फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
बांग्लादेश का पुतला फूंकते लोग।
विज्ञापन
नौतनवा। बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न और हत्या के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल के जिला सह संयोजक सत्यम सोनी के नेतृत्व में तमाम युवा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

पूरे नगर में भ्रमण कर प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कस्बे के गांधी चौक पर पहुंच बांग्लादेश का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही भारत सरकार से इसपर विचार कर रोकथाम के लिए प्रयास करने की मांग की। बजरंग दल के जिला सह संयोजक सत्यम सोनी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अन्याय और उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दी गई हैं, इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। सरकार से मांग है कि इसका तत्काल संज्ञान लिया जाए ताकि इस बर्बरता पर रोक लग सके।
विज्ञापन

इस दौरान बजरंग दल के जिला सह संयोजक सत्यम सोनी, राजू पहलवान, पवन सोनी, कृष्णा रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें