फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धरमौली में एक घर में घुसा बारहसिंगा, रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। धरमौली गांव में जंगल से भटककर एक बारहसिंगा आ गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे जंगल की तरफ भेज दिया।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरमौली में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे एक बारहसिंगा जंगल से भटककर मनौवर अली के घर में घुस गया जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं किसी ने इसकी सूचना वनविभाग को दिया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा, मार्कण्डेय पांडेय, हेड कांस्टेबल मनोहर, शुशांत कुमार, गुड्डू यादव ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर बारह सिंघा को घर से बाहर निकाल जंगल की तरफ भगा दिया। मधवलियां रेंजर अजीत कुमार भास्कर ने बताया कि गांव से बाहर आकर बारह सिंघा वन के पास झाड़ियों में छुप गया था वनकर्मियों ने देर शाम बारह सिंघा को जंगल के तरफ भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें