फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेस्टोरेंट में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए प्रेमी युगल

Fri, 14 Feb 2025 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को रंगरेलियां मनाते हुए प्रेमी युगल को एंटी रोमियो की टीम ने पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी कि युवती मौके से फरार हो गई। युवक को पूछताछ करने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित एक रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्य होने की संभावना पर श्यामदेउरवां थाने की एंटीरोमियो टीम ने शुक्रवार को दिन में छापा मारा। एक कमरे से प्रेमी युगल पकड़े गए। रेस्टोरेंट में खलबली मच गई। कमरे में युवक के साथ युवती थी। मौका पाकर युवती भाग गई। मौके पर मौजूद युवक को पुलिस चौकी ले गई।

इस संबंध में चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, एंटी रोमियो टीम की सूचना पर रेस्टोरेंट पर गया था। युवक और युवती बालिग थे। पूछताछ करने के बाद घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें