फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक पर शादी का आश्वासन देकर यौन शोषण का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने युवक पर शादी का आश्वासन देकर यौन शोषण करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के एक युवक ने युवती से पांच साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद शादी से इनकार कर दिया है। आरोप यह भी है कि शादी करने का दबाव बनाने पर वह युवती को धमकी दे रहा है। युवती ने युवक पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पड़ोस के गांव के एक युवक से उसका लगभग पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान युवक कई बार उसे बाहर घुमाने भी ले गया और शादी का भरोसा दिलाकर कई बार उसका यौन शोषण भी किया। दो वर्ष पहले युवक आजीविका के लिए विदेश चला गया था और लौटने के बाद भी शादी करने का आश्वासन दे रहा था। युवक के विदेश से लौटने के बाद जब युवती ने शादी की बात की तो वह टाल-मटोल करने लगा और अंततः शादी से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि जब उसने युवक के माता-पिता के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी दोनों पक्षों के परिजनों को भी है। पीड़िता का कहना है कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भिटौली मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें