फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्भवती महिला को पीटा, गर्भपात कराने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के बिशनपुरा गंगापुर टोला में पुरानी रंजिश में गर्भवती महिला को पीटने और गर्भपात कराने की धमकी देने का आरोप लगा है। आरोप है कि विपक्षियों ने महिला के सास-ससुर का भी सिर फोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिशनपुरा गंगापुर टोला निवासी राम सवारे ने तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के छह लोगों ने उनकी बहू बबीता पत्नी अंकित को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर वह अपनी पत्नी निर्मला और बेटे अंकित के साथ बीचबचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की पाइप से हमला कर उनका और पत्नी का सिर फोड़ दिया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं।
आरोप है कि हमलावरों ने गर्भवती बबीता को भी पीटा और गर्भपात कराने की धमकी दी। उन्होंने बहू के दाहिने हाथ की उंगली दांत से काटने, कान का सोने का झुमका और मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना का मोबाइल से वीडियो बना रहे अंकित का फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित के अनुसार, परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और उनकी जान बच सकी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर गई थी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराई गई है। तहरीर के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें