फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सतगुर नहर पर बनेगा पुल, इसी माह शुरू होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के सतगुर नहर के स्केप पर जर्जर पुल के स्थान पर जल्द ही नया पुल बनेगा। सिंचाई विभाग की ओर से पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुका है।
विज्ञापन

इस माह पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इस परियोजना पर 75 लाख रुपये खर्च होंगे। पुल के निर्माण होने से 40 हजार आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज रजवाहा पर स्थित सतगुर पर बना पुल पुराना होने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है।
लंबे समय से इस क्षेत्र के जुड़ें किसानों की रही कि क्षतिग्रस्त पुल की जगह नया पुल का निर्माण कार्य कराया जाएं। क्योंकि बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती थी।
ग्रामीणों की मांग पर सिंचाई विभाग ने करीब डेढ़ वर्ष पहले पुल निर्माण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी। इस प्रक्रिया के तहत इस साल मार्च में शासन से परियोजना को स्वीकृति मिल गई जिसके बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी की। लेकिन नहर में लगातार पानी रहने और मानसून के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। अब नहर में जलस्तर सामान्य होने पर कार्य शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

सतगुर गांव के मनोज कुमार ने बताया कि अब किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। पहले खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। टिकोरी प्रसाद ने कहा कि पुल वर्तमान अवस्था में क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें