फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर फूंका पति: रात में बिगड़ी बात, 60 साल की महिला ने बुजुर्ग पर पेट्रोल डाल लगाई आग; दोनों पीते थे शराब

Wed, 04 Mar 2026 12:55 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, परतावल (महराजगंज)

सार

60 साल की सुमित्रा ने सोमवार देर रात 62 साल के पति रामपत पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि किसी बात को लेकर विवाद के बाद 60 साल की महिला ने सोमवार देर रात सो रहे 62 साल के पति रामपत पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पत्नी भागने लगी पर पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। बाद में चौकीदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासपार कोठी टोला पिपरा निवासी सुमित्रा (60) परिवार की आर्थिक हालात के कारण करीब 40 वर्ष पहले मुंबई चली गई थी। वहां उसकी मुलाकात रामपत (62) से हुई। बाद में दोनों ने शादी कर ली। करीब 10 वर्ष मुंबई में रहने के बाद सुमित्रा पति और एक बेटी के साथ घर लौट आई। यहां ग्राम सभा की आबादी की जमीन पर ग्राम प्रधान ने उसका आवास बनवा दिया। कुछ दिन बाद पुनः सभी मुंबई चले गए।

दोनों शराब पीते थे: ग्रामीणों का दावा
करीब सात साल पहले दोनों फिर लौटे लेकिन तब उनकी बेटी साथ नहीं थी। वे भीख मांगकर जीवन यापन करने लगा। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों शराब पीते थे। सोमवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पति रामपत कमरे में रखी खाट पर सो गया। आरोप है कि सुमित्रा ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। रामपत बचने के लिए कमरे में चिल्लाता रहा लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी और उसकी सांस थम गई।

सुबह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो रामपत के घर पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो देखा कि कोने में रामपत का शव बैठी हुई अवस्था में पड़ा था। गांव के चौकीदार हबीब ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। 
विज्ञापन

मौके पर माचिस और एक बाल्टी बरामद हुई, जिसमें से पेट्रोल की गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि चौकीदार के शिकायत पत्र पर आरोपी पत्नी सुमित्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें