फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई जान: मोबाइल बनवाकर लौट रहे दो बाइक सवार गड्ढे में गिरे, गोरखपुर से वापस लौट रहे थे- मौत

Mon, 16 Feb 2026 02:26 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

मेंहदावल क्षेत्र के बरईपुर निवासी रामकेश उर्फ छोटू यादव (25) पुत्र मोहरत यादव और सोहन उर्फ गोलू (22) पुत्र गोपाल कन्नौजिया बाइक से शनिवार को गोरखपुर मोबाइल बनवाने गए थे। रात 11:00 बजे के करीब वह बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बेलौली गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बंधे के नीचे गड्ढे में चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के बरईपुर निवासी दो युवक शनिवार की देर रात मोबाइल बनवाकर गोरखपुर से लौट रहे थे। बेलौली के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे चली गई, जिससे दोनों गड्ढे में जा गिरे। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह दूसरे युवक की भी मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेंहदावल क्षेत्र के बरईपुर निवासी रामकेश उर्फ छोटू यादव (25) पुत्र मोहरत यादव और सोहन उर्फ गोलू (22) पुत्र गोपाल कन्नौजिया बाइक से शनिवार को गोरखपुर मोबाइल बनवाने गए थे। रात 11:00 बजे के करीब वह बाइक से लौट रहे थे।

इसी दौरान बेलौली गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बंधे के नीचे गड्ढे में चले गए। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां रामकेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा सोहन की गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की सुबह सोहन की भी मौत हो गई।

गांव में दो युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे की सूचना पर एसओ मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें