फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरेंदा के पुराने पीएचसी में बनेगा 10 बेड का ट्रामा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी की पहल पर स्वास्थ्य निदेशालय ने मांगा प्रस्ताव
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ट्रामा सेंटर, हादसे के घायलों को नजदीक में मिलेगा इलाज
महराजगंज। फरेंदा के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 10 बेड का ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। जिलाधिकारी की पहल पर स्वास्थ्य निदेशालय ने जिले से प्रस्ताव मांगा है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेंटर के निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को दुर्घटना की स्थिति में तत्काल उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा में ट्रामा सेंटर के लिए जमीन चिह्नित करने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित सेंटर 10 बेड का होगा। इसमें मरीजों के उपचार के लिए करीब आठ से 10 कमरे बनाए जाने की योजना है। इनमें चिकित्सकों के कक्ष के अलावा वार्ड, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और अन्य आवश्यक जांच एवं उपचार सुविधाओं के लिए कमरे शामिल होंगे।
विज्ञापन

साथ ही सेंटर में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि ट्रामा सेंटर को इस तरह तैयार किया जाए कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज को प्राथमिक स्तर पर तत्काल उपचार मिल सके और जरूरत पड़ने पर उसे उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया जा सके।
जिला अस्पताल तक दौड़ से मिलेगी राहत
फरेंदा और आसपास के क्षेत्रों में सड़क हादसे होने पर घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों से जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। जिला अस्पताल तक पहुंचने में लगने वाला समय मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। फरेंदा में ट्रामा सेंटर शुरू होने के बाद दुर्घटना के तुरंत बाद मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू किया जा सकेगा।
जिले में होगा दूसरा ट्रामा सेंटर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित सेंटर जिले का दूसरा ट्रामा सेंटर होगा। जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजकर फरेंदा में ट्रामा सेंटर की आवश्यकता बताई गई थी। निदेशालय से लगातार वार्ता के बाद अब जिले से प्रस्ताव मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर के लिए आवश्यक सुविधाओं और भवन की जरूरतों का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है।
वर्जन
फरेंदा के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बेड के ट्रामा सेंटर के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजा जाएगा। धन स्वीकृत होते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-राजेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ
-

फरेंदा में ट्रामा सेंटर बनना सड़क सुरक्षा और दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए सेंटर स्थापित कराया जाएगा।
- गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें