महराजगंज। मिठौरा विकास खंड के मिठौरा, अमतहां और मोरवन गांवों में इस बार विशेष ताजिया बन रहा है। इन ताजियों को देखने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ लग रही है। खास बात यह है कि गांव के हिंदू व मुस्लिम दोनो समुदाय के लोग मिल जुलकर ताजिया निर्माण करा रहे हैं।
मिठौरा गांव में मदीना के तर्ज पर ताजिया बनवाया जा रहा है। ताजिए में नूह की कस्ती व ऊपर मदीना एवं काबा बनाया गया है। ताजिए की लंबाई 65 फीट, चौड़ाई 42 फीट तथा ऊंचाई 70 फीट है। ताजिया निर्माण कराने वाले शाकिर अली ने बताया कि ताजिया निर्माण में 300 बांस, 15 किलोग्राम धागा, एक क्विंटल मैदा तथा 375 दिस्ता कागज लगा है। ताजिया निर्माण में मदरसा के मैनेजर शब्बीर एवं बेलाल का विशेष योगदान बताया गया है। उधर, अमतहां गांव में भी 110 फीट ऊंचा ताजिया बनाया जा रहा है, जिसकी लंबाई एवं चौड़ाई 40 फीट है। यह ताजिया मस्जिदे नुबुई के तर्ज पर बनाया गया है। गांव के सुदीन, तसमुद्दीन एवं प्रधान अजमुद्दीन का ताजिया निर्माण में विशेष योगदान है। इसमें कारीगर लक्ष्मीपुर निवासी बंधन साहनी और मुबारक हुसैन हैं। मोरवन गांव में भी दो लाख रुपये की लागत से ताजिया का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी लंबाई 50 फीट और चौड़ाई 25 फीट है। ताजिया की खासियत है कि इसमें 18 मिनार, तीन बड़ा तथा 18 गुंबद बनाए गए हैं। इसके कारीगर शमशुद्दीन एवं सहाबुद्दीन हैं।
बिजली चोरी के आरोप में 12 पर केस
निचलौल। थानाक्षेत्र के तीन गांवों में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 12 लोगों को मंगलवार को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनके खिलाफ जेई बीबी राय की तहरीर पर निचलौल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जेई ने बताया कि खरचौली गांव के कौशल कुमार, सुग्रीव गुप्ता, मुकुरधुन शर्मा, त्रैवनाथ मिश्र, त्रिभुवन और ओमप्रकाश, मदनपुरा के अजीज, बरकत अली, अनवर व रामआसरे तथा हरदी गांव के सुनील कुमार गौड़ व चंद्रिका के जिम्मे बिजली बिल बकाया है। इनकी बिजली काटी गई थी उसके बाद भी ये लोग चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे थे।