फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरिहा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर/सरहरी। गुलरिहा के टिकरिया जंगल में मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग की लाश मिली। सोमवार की शाम वह घर से सब्जी लेने निकले थे और वापस नहीं लौटे थे। सिर में गोली मारी गई थी। मौके से पुलिस को पिस्टल की बुलेट के दो खोखे मिले हैं। इस मामले में गांव के ही छह लोगों पर साजिश कर हत्या करने का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पांच लोगाें को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

महराजगंज गांव के मानीराम टोले में रहने वाले 55 वर्षीय चंद्रमा भगत सोमवार की शाम पांच घर से सब्जी लेने चौराहे पर गए थे। देर रात तक उनके नहीं लौटने पर घरवालों ने ढूंढ़ना शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह चंद्रमा का बड़ा बेटा गुड्डू पनियरा के बभनौली स्थित पाही (छावनी) पर उनके जाने की संभावना जताते हुए खोजने निकला। रास्ते में टिकरिया जंगल में एक बुजुर्ग की लाश मिलने की सूचना पर पहुंचा तो पता चला कि लाश चंद्रमा की ही थी। उनके सिर में पीछे से दो गोली मारी गई थी। मौके पर 1.65 बोर पिस्टल की बुलेट के दो खोखे मिले। टिकरिया जंगल में लाश मिलने की सूचना पर सीओ गोरखनाथ, एसओ गुलरिहा के साथ और महराजगंज जिले से सीओ सदर और एसओ पनियरा मौके पर पहुंचे। सीमा विवाद खड़ा होने पर पहुंचे लेखपाल ने सीमांकन करके घटनास्थल गोरखपुर होने की बात कही तब जाकर गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चंद्रमा के बड़े भाई रामजतन की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने महराजगंज के ही रामहरि उर्फ हरिराम, श्यामदेव, विक्रम, रामकिशुन, कतवारू और मुन्ना गुप्ता पर साजिश करके हत्या करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी (सिटी) सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चंद्रमा के घरवालों ने जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें