फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लंगड़ा, कनवा कहने पर कार्रवाई हो’

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकलांग एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। धरने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान विकलांगों को लंगड़ा, कनवा कहने पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने विकलांगों को हर माह पेंशन एक हजार रुपये देने, बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से वित्तीय सहायता देने, विकलांगोें का उत्पीड़न करने और लंगड़ा, कनवा आदि गलत शब्दों के इस्तेमाल पर कार्रवाई करनेे, कोटा 10 प्रतिशत करने, विकलांगों को पुलिस विभाग में नौकरी देने, घुघली के बारीगांव से महराजगंज तक रोडवेज बस चलवाने, परतावल से इंदरपुर मार्ग को ठीक कराने आदि की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राजकेश्वर सिंह ने कहा कि कुछ लोग विकलांगों को लंगड़ा कहते हैं जो गलत है। विकलांगों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश सरकार विकलांगों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से उसका लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। इस दौरान अख्तर हुसैन, मकसूद आलम, रामपलट, प्रदीप, मंजुला, वाहिया, प्रदीप जायसवाल, अयोध्या आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर श्यामतुल्लाह, उदयभान प्रसाद, मंजुला, सलहंता, अशोक नायक, हरिराम, वजीर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें