महराजगंज। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी और सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने सोमवार को कार्यकारिणी की सूची को सार्वजनिक किया। जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव के अलावा नौ सचिव व 27 सदस्य शामिल हैं। अन्य युवा प्रकोष्ठों की सूची प्रदेश पार्टी के अनुमोदन के बाद घोषित की जाएगी।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 21 अक्टूबर को सपा जिलाध्यक्ष यमुना यादव को कार्यकारिणी की सूची भेजी है। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राजेश्वर मणि त्रिपाठी, वजीर आलम, रामेश्वर चौधरी को, महासचिव अफाक अहमद खान को, कोषाध्यक्ष राजमंगल गौंड को बनाया गया है। इसके साथ ही कैलाश यादव, अशोक तिवारी, रामाज्ञा पटेल, कपिल देव तिवारी, जयप्रकाश यादव, नुरूल हुदा, भोला अंसारी, आलोक सिंह, कुंवर पाल सिंह को सचिव बनाया गया है। नागेश मिश्रा, सदरे आलम, रामनरायण यादव, फखरुद्दीन खान, वीरेंद्र कुमार शास्त्री, प्रभुदयाल यादव, रामचंद्र पटेल, मोहम्मद उमर, इंद्रजीत साहनी, जहीरूल हसन, हरेराम यादव, झुल्लर कुरैशी, दुर्गाधर यादव, रामनयन यादव, ओमप्रकाश चौधरी, वसी अहमद, विभूति यादव, जलाल अहमद, जगदीश यादव, हरीश चंद्र धोबी, पुजारी कुशवाहा, अभय शंकर सिंह, घनश्याम वर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, राजाराम साहनी, सुदामा यादव, परमात्मा तिवारी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। इसमें मदन गोपाल यादव को फरेंदा विधान सभा क्षेत्र का, सरवरे आलम को नौतनवा विधान सभा क्षेत्र का, अखिलेश यादव को सिसवा विधान सभा क्षेत्र का, रफीउल्ला को सदर विधान सभा क्षेत्र का व अमरनाथ यादव को पनियरा विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष यमुना यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। युवा प्रकोष्ठ, समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड,छात्र सभा की सूची तैयार है। प्रदेश पार्टी के अनुमोदन के बाद इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। माह के हर पहले शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में जिला प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष, विशेष आमंत्रित व पदेन सदस्य भी शामिल होंगे।