भिटौली। सदर कोतवाली के धर्मपुर चौराहे पर एक विवाद को सुलझाने गए पुलिस के जवान से लोगों ने हाथापाई कर दी। इस मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दिया है।
ठूठीबारी थाना के बरगदवा बाजार निवासी आमीर खान सदर कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर साइकिल बनाने का कार्य करता है। शुक्रवार को दोपहर वह अपनी पत्नी शशिबुन निशा को मारपीट रहा था। उसकी पत्नी भागते हुए बगल के सिलाई की दुकान में छिप गई। पत्नी को खोजते हुए आमीर सिलाई की दुकान पर पहुंच गया। ट्रेलर ने उसकी पत्नी को मारने का कारण पूछा। इतने में दोनों में कहा सुनी हो गई। ट्रेलर ने आमीर को धक्का दे दिया। जिससे आमीर नीचे गिरकर बेहोश हो गया। सूचना पाकर मौके पर सिपाही टुनटुन पहुंच गए। उन्होंने ट्रेलर से टुनटुन के बेहोश होने की जानकारी पूछा तो ट्रेलर और सिपाही में भी विवाद हो गया। इसमें ट्रेलर और सिपाही में हाथापाई हो गई। बाद में सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति, सदर कोतवाल जयसिंह समेत कई लोग पहुंच गए। इसमें दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने लाई। सदर कोतवाल जय सिंह का कहना है कि सिपाही को मारने पीटने की सूचना गलत है। लोगों ने यह अफवाह फैला दिया कि सिपाही को पीटा गया है। यह गलत है। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।