निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में एक बार फिर स्टाफ नर्स और कर्मचारियों की मनमानी सामने आयी है। प्रसव कराने अस्पताल में भर्ती महिला को बिना इलाज ही स्टाफ ने वापस कर दिया। करीब एक घंटे बाद एक एएनएम के यहां उसने बच्चे को जन्म दिया।
गदहिला गांव के करन की पत्नी शीला का प्रसव कराने मंगलवार को घर के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। कर्मचारियाें ने उसे भर्ती कर लिया। बुधवार को ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने अस्पताल में सुविधाएं नहीं होने की बात कहकर उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। घर के लोगाें ने गरीबी का हवाला देकर सीएचसी में ही इलाज करने के लिए कहा। जिस पर स्टाफ नर्स ने कहा कि बच्चा गर्भ में फंसा है। घबराए घर के लोगाें ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को दी। नाराज स्टाफ नर्स ने पीड़ितों को बाहर जाने के कहा। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर घर के लोग किसी तरह रिक्शे पर बैठाकर एक एएनएम के आवास ले गए जहां पहुंचते ही गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया।
कोटा
गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल तक एंबुलेंस से पहुंचाया जाता है। महिला स्टाफ कमीशन के चक्कर में महिलाओं को सरकारी अस्पताल से बाहर भेजती हैं। इसकी जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
नन्दलाल कुशवाहा, अधीक्षक