फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार करेंगे वनटांगिया

Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वन टांगिया समिति के लोगों ने बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी और नोडल अधिकारी से मिलकर राजस्व गांव का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दिन में 11 बजे वन टांगिया समाज के लोग विकास भवन पहुंचे और समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन दिया। लोगों ने कहा कि जिले में 18 वन टांगियां बस्ती हैं। वन टांगिया बस्ती के लोगों ने वनों की सुरक्षा की। आजादी के बाद से अब तक राजस्व गांव का दर्जा नहीं दिया गया है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाआें का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। लोकसभा और विधान सभा में प्रत्याशी चुनते हैं लेकिन अपना सरपंच चुनने का अधिकार नहीं है। राजस्व गांव का दर्जा दिलाए जाने के लिए कई बार आंदोलन किया गया लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। इससे वनटांगिया का विकास नहीं हो पा रहा है। इस दौरान विनोद तिवारी, रामसावर, शिवनाथ, जयराम, सर्वजीत आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर नूरमुहम्मद, रामअचल, राजकुमार, जवाहिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें