फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत

Wed, 19 Mar 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होली के हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के परसामहंथ के टोला झरिया निवासी अवधेश यादव (24) सोमवार दोपहर 12 बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। वह चौराहे पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
इसके अलावा गौबिर निवासी सिसवनिया बुजुर्ग थाना फरेंदा, इंदकिशोर चौधरी निवासी लेजार महदेवा, जयराम निवासी उदितपुर टोला रामप्रसादपुर बाइक से भैया फरेंदा जा रहे थे। मुन्नर यादव निवासी जंगल जोगियाबारी, मुकेश निवासी जड़वार खुर्द, पिंटू यादव निवासी गनेशपुर, धर्मेन्द्र निवासी शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर, तीरथ निवासी नई कोट थाना कोल्हुई, परितोष चौधरी निवासी महदेवा बुजुर्ग, बलवंत त्रिपाठी होमगार्ड निवासी घुघली, अनुराधा वर्मा निवासी बरई पट्टी, हरिनाथ निवासी सिसवां बाबू, आजाद निवासी बारातगाढ, रामप्रीत निवासी पचपेड़वा कुशीनगर, बसंत तिवारी निवासी पुरैना खंड व मुस्तकीम निवासी पिपरा अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौराहे पर विनोद प्रजापति होली के दिन एक सिपाही के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान वह एक व्यक्ति को किसी बात को लेकर डांट रहा था। आवाज सुनकर फल विक्रेता धर्मेन्द्र के अलावा अन्य लोग भी पहुंच गया। धर्मेन्द्र ने विरोध किया तो किसी ने ईंट चलाकर धर्मेन्द्र के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि विनोद र्ने इंट चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें