महराजगंज। देवरिया से कलराज मिश्र को टिकट मिलने के विरोध का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने चार बार संासद रहे पंकज चौधरी को टिकट देने के विरोध में मउपाकड़ तिराहे पर राजनाथ सिंह व पंकज चौधरी का पुतला जलाया।
बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष अवनीश पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को मऊपाकड़ तिराहे पर पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व पूर्व सांसद पंकज चौधरी का पुतला जलाया। पांडे ने कहा पंकज चौधरी चार बार सांसद रह चुके हैं लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किए। जिले की गिनती पिछड़े क्षेत्र में होती है। उनका कहना है कि पंकज का टिकट नहीं बदला गया तो भाजपा का जीत पाना संभव नहीं है।
पुतला जलाने वालों में सोनू अग्रहरि, अनूप श्रीवास्तव, अजय शर्मा, सतेंद्र पटेल, विजय सिंह आदि शामिल थे।
इसी क्रम में सुधा मिश्र ने भी प्रेस नोट जारी कर भाजपा के पदाधिकारियों से टिकट बदलने की मांग की है।