फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गोल्ड, एक सिल्वर मेडल के साथ वाराणसी के खिलाड़ी अव्वल

Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 10वीं प्रदेश स्तरीय जूनियर वूशु प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को वाराणसी स्टेडियम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल के साथ उसके खिलाड़ी चैंपियन रहे।
विज्ञापन

जिला वूशु एसोसिएशन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सांशू स्पर्धा (बाक्सिंग, किकिंग और थ्रोइंग) के मुकाबले हुए। 45 किलोग्राम भारवर्ग में गौतम बुद्धनगर स्टेडियम के चंदन सानी ने गोल्ड मेडल जीता। वाराणसी के सुभाष यादव सिल्वर और मेरठ के जिशान व सहारनपुर के निशू कुमार ने ब्रांज मेडल मिला। 48 किलोग्राम भारवर्ग में वाराणसी के अनिल यादव को गोल्ड, मेरठ के रोहित कुमार को सिल्वर, गौतमबुद्धनगर के अरुण रावल व गाजियाबाद के अमित कुमार को ब्रांज मेडल मिला। 52 किलोग्राम भारवर्ग में वाराणसी के अशोक कुमार गोल्ड, गौतमबुद्धनगर के परवीन सिल्वर और बागपत के रविकुमार व बाराबंकी के सुधांशु मिश्रा ब्रांज मेडल मिला।
56 किलोग्राम भारवर्ग में बाराबंकी के हरीकिशन मौर्या को गोल्ड, गौतमबुद्धनर के चेतन चौहान को सिल्वर और शामली के विष्णु व वाराणसी के दुर्गेश यादव ने ब्रांज मेडल मिला। 60 किलोग्राम भारवर्ग में वाराणसी के अनुभव शर्मा को गोल्ड, मुजफ्फरनगर के जाकिर सैफी को सिल्वर और शामली के अशोक व देवरिया के राजीव रंजन सिंह को ब्रांज मेडल मिला। 65 किलोग्राम भारवर्ग में गोरखपुर के बासुदेव साहनी को गोल्ड, मेरठ के ऋषभ त्यागी का सिल्वर और सहारनपुर के विवेक व आजमगढ़ के अंकित सिंह को ब्रांज मेडल मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंत में जिला वूशु एसोसिएशन के चेयरमैन आंखो पुरो ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा के अलावा कई लोग उपस्थित रहे। इसके पूर्व जिला वूशु एसोसिएशन ने सुबह आठ बजे सक्सेना तिराहे से वूशु जागरूकता रैली निकाली। रैली रोडवेज, मऊपाकड़ होते हुए जिला क्रीड़ा स्टेडियम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें