फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहसी बदमाशों ने बम दिखाकर बाइक लूटी

Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दुस्साहसी बदमाशों ने शुक्रवार रात नारायणपुर में बम दिखाकर चूड़ा व्यवसायी की बाइक लूट ली। भागते समय बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर बम फेंका। शुक्र था कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पंप का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही एएसपी समेत भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मऊपाकड़ निवासी नंदकिशोर की मोहनापुर में चूड़ा मिल है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे वह नगर से काम निबटाकर बाइक से मिल पर जा रहे थे। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने नंदकिशोर को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने देशी बम दिखाकर बाइक लूट ली। नंदकिशोर ने घटना की जानकारी भाई जुगुल किशोर और बेटे नंदकिशोर को दी। सूचना मिलते ही दोनों बाइक लेकर घटनास्थल पर चल दिए। जाते समय बाइक में तेल नहीं होने के कारण वे धनेवा-धनेई स्थित प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भराने लगे। इस दौरान नंदकिशोर की निगाह दो युवकों पर पड़ी। वे बाइक में तेल भरवाने के लिए खड़े थे। नंदकिशोर पिता की बाइक पहचान इसकी जानकारी चाचा जुगुल किशोर को दी। जुगुल लाठी लेकर जैसे ही आगे बढ़े, बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने एक देशी बम फेंक दिया। इससे पेट्रोल पंप का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्र था कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाता हुए बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी विपिन कुमार मिश्र, नगर चौकी प्रभारी ऋषिकेश मणि त्रिपाठी व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें