फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/ भिटौली। सेमरा राजा के पास गुरुवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर में घायल एक युवक की देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिसवां राजा निवासी इंद्रासन गुुरुवार सुबह गांव के बांकेलाल के साथ बाइक से जा रहा था। घुघली क्षेत्र के सेमरा राजा के पास तेज रफ्तार निचलौल डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां इंद्रासन की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें