फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण और छह को चेतावनी

Sat, 26 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान अनुपस्थित दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही गलत रिपोर्टिंग करने और अनुपालन आख्या संतोषजनक नहीं होने पर छह अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त जेपी गुप्ता ने पाया कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धुरंधर सिंह और यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता आरपी यादव गैरहाजिर हैं। इस पर उन्होंने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। अपर मुख्य अधिकारी पिछड़ा क्षेत्र अनुदान फंड की जांच रिपोर्ट एक माह बाद भी नहीं दे सके। इस पर मंडलायुक्त ने 28 अक्टूबर तक जांच रिपोर्ट देने की चेतावनी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी 16461 विद्यार्थियों में लैपटॉप वितरित होने की रिपोर्ट दी। जबकि करीब 600 विद्यार्थियाें में लैपटॉप नहीं वितरित किया गया है। फर्जी रिपोर्टिंग करने पर मंडलायुक्त ने सुधार करने की चेतावनी दी।
सितंबर में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को काम पूरा कर रिपोर्ट देने को कहा था लेकिन अधिकारियों ने पुरानी रिपोर्ट दिखाई। इस पर मंडलायुक्त ने काम पूरा करने और आदतों सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बीते 28 सितंबर को नगर पालिका महराजगंज और निचलौल तहसील का निरीक्षण किया था। वहां की शिकायतों की अनुपालन आख्या नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने कहा कि अधिकारी सतर्क, सजग हो जाएं। सांसद, विधायक, पिछड़ा क्षेत्र अनुदान फंड और पूर्वांचल विकास निधियों की स्वीकृतियों को समय से जारी कराएं। जिला स्वास्थ्य समिति की नियमित बैठक करें। तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखें। सहज सेवा केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें और जाति, आय निवास प्रमाणपत्र जारी कराएं। उन्होंने निविदा लेकर कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड और लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया। डीएम सौम्या अग्रवाल ने विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीओ आशुतोष निरंजन, जेडीसी वीके मिश्रा और डॉ. एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
मॉडल स्कूल में मिलीं कमियां
महराजगंज। मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक के बाद शाम करीब पांच बजे पनियरा ब्लॉक के कुुआंचाप में बन रहे माध्यमिक शिक्षा के मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। निर्माण तीन करोड़ 40 लाख रुपये से हो रहा है। निरीक्षण में भवन का डिजाइन ओल्ड मॉडल का मिला। भवन में दो की जगह एक खिड़की लगी मिली। सीढ़ी, फर्श और प्लास्टर नहीं हुआ है। उन्होंने दीवार को रगड़कर देखा तो वह कमजोर मिला। इस पर कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने और कार्य में तेजी लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें