फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने सौंपा इस्तीफा

Fri, 25 Oct 2013 05:38 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवा विकास खंड के पकड़ी गांव के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने त्यागपत्र दे दिया है। गुुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर लोगों ने एडीएम को शपथपत्र के साथ प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

सदस्याें का कहना है कि गांव में 13 ग्राम पंचायत सदस्य हैं। सभी लोग ग्राम प्रधान की मनमानी से परेशान हैं। ग्राम प्रधान बिना सदस्यों की सहमति से निर्णय ले रहे हैं। प्रधानी का चुनाव के बाद से गांव में खुली बैठक नहीं की गई। इससे विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी नहीं हो पाती। ग्राम प्रधान की मनमानी से गांव में सम्मान गिर रहा है। प्रार्थनापत्र पर मानसिंह, लक्ष्मन, रामरती, गणेश, निशा सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं।
सार्वजनिक रास्ता पर कब्जा का आरोप
महराजगंज। थाना कोतवाली के सिंहपुर निवासी गोपाल ने गांव के एक व्यक्ति पर सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि उनके घर तक जाने के लिए एक सार्वजनिक मार्ग है लेकिन उसे एक दबंग व्यक्ति ने बंद कर दिया है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें