फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से बिजली जलाने वाले 15 लोगों पर मुकदमा

Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। चोरी से बिजली जलाने वाले 15 लोगों पर ठूठीबारी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अवर अभियंता भारत भूषण राय को मंगलवार को सूचना मिली कि ठूठीबारी क्षेत्र में कुछ लोग चोरी से बिजली जला रहे हैं। कुछ दिन पहले उनका कनेक्शन बिल नहीं जमा करने पर काट दिया गया था। इस सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि रमेश, बेचई, वीरेन्द्र, रामप्यारे, गनेहा निवासी मैरी, उदय, सिंधु प्रसाद, रामबेलास, अनिल कुमार करदह, मोती लाल, रामानन्द, विश्वनाथ, अर्जुन गौतम, घनश्याम, कन्हैया लाल निवासी गड़ौरा बाजार चोरी से बिजली जलाते मिले। उनकी तहरीर पर पुलिस ने बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें