फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन युवक घायल

Fri, 25 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली/निचलौल। सिसवां राजा और लालपुर के पास गुुरुवार को सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिसवां राजा निवासी इंद्रासन गुुरुवार सुबह गांव के बांकेलाल के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। घुघली क्षेत्र के जीएम मार्ग के पास तेज रफ्तार निचलौल डिपो के बस चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र मेें भर्ती कराया गया। इंद्रासन की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भिटौली पुलिस ने बस कब्जे में ले लिया है।
दूसरी घटना निचलौल क्षेत्र की है। गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज क्षेत्र के भटपुरवा निवासी लवकुश बाइक से कहीं जा रहा था। लालपुर के पास तेज रफ्तार चारपहिया गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से मां-बेटी घायल
परतावल। रुदपुर भलुही के पास गुरुवार दोपहर बस की चपेट में आने से मां-बेटी घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोरखपुर जनपद के गुलरिहा क्षेत्र के शेखपुर निवासी बच्चन गुरुवार की दोपहर अपनी पत्नी आरती, बेटी खुशी को बाइक पर बैठाकर गोरखपुर जा रहे थे। श्यामदेउरवां क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही में पीछे से तेज रफ्तार प्राइवेट बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां और बेटी घायल हो गईं। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बस चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें