फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरसिया समाज को राजनीति भागीदारी दिलाएंगे

Thu, 24 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि चौरसिया समाज को राजनीति में लाना उनकी प्राथमिकता है। अब तक इस समाज कोई भी व्यक्ति सांसद और विधायक नहीं बना है। वह मंगलवार को पनियरा ब्लॉक परिसर में आयोजित पान किसान यूनियन की महासम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आगे लाने के लिए पान किसान यूनियन अहम भूमिका निभा रहा है। चौरसिया समाज की समस्या का समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहता रहता हूं। यदि चौरसिया समाज राजनीति में आने के लिए मेहनत कर रहा है तो उसे अवश्य जगह मिलेगी। चौरसिया समाज के राष्ट्रीय महासचिव छोटेलाल चौरसिया ने कहा कि देश में चौरसिया बिरादरी के लोगों की संख्या चार करोड़ पांच लाख है। फिर भी इसका कोई सांसद और विधायक नहीं है। सम्मेलन की अध्यक्षता पान किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विधिनारायन वर्मा और संचालन जिला सचिव श्यामसुन्दर चौरसिया ने किया। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प देकर और शाल ओढ़ाकर किया गया। सम्मेलन में मध्य प्रदेश और नेपाल के अलावा जौनपुर, संतकबीरनगर, अहमदाबाद, दिल्ली आदि जगहों से समाज के लोग आए। यहां अनुसूचित जाति के जिला संयोजक चंद्रजीत भारती, वीकेलाल वर्मा, उमर अजीज, धर्मेन्द्र चौरसिया, राजकिशोर और सुनील चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले पीएल पुनिया का स्वागत सुबह 11:30 बजे परतावल चौराहे पर किया गया। वहां रामानंद सागर सहित कई लोगाें ने उन्हें माला पहनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें