फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान

Fri, 04 Oct 2013 05:37 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मतदाता सूची को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदाता बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में 1000 पुरुष पर 815 महिला मतदाता हैं। यह अनुपात प्रदेश की औसत से कम है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए बताया कि महिला मतदाता अनुपात बढ़ाने के लिए अलग से अभियान चलाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कर्मचारी मतदाता सूची से बाहर कम से कम 50 महिलाओं की सूची देंगी। सामुदायिक विकास कर्मचारी को शहरी क्षेत्र से 200 महिलाओं की सूची देनी होगी। रोजगार सेवक जॉब कार्ड सूची में दर्ज और मतदाता सूची से बाहर परिवार के मुखिया का सत्यापन कर सूची संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। डीएम ने बताया कि सर्वे कार्य 14 अक्टूबर तक पूर्ण हो जाना चाहिए। इसकी समीक्षा 15 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ता मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए फार्म छह, नाम हटाने के लिए फार्म सात, किसी प्रविष्टि की शुद्धि के लिए फार्म आठ और पता बदलने के लिए फार्म आठ भरवाएं। मतदाता केंद्रों पर मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। कोई भी व्यक्ति बूथ लेवल ऑफिसर के पास जाकर मतदाता सूची देख सकता है। डीएम ने सीएमओ, डीपीओ और बीडीओ को निर्देशित किया कि वे अपने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सीडीओ आशुतोष निरंजन ने कहा कि रोजगार सेवक सभी जॉब कार्ड धारक परिवार में गैर मतदाता को चिह्नित कर सूची उपलब्ध करा दें। एडीएम एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि तीन से सात अक्टूबर तक प्रत्येक गांव और वार्ड में मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव, डीडीओ अनिल राय और केएम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें