महराजगंज। सेल्स टैक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर की तैनाती की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वाणिज्य कर विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि सेल्स टैक्स विभाग में दो माह से डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर नहीं हैं। इसके चलते व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में फार्म तक नहीं मिल रहा है और न ही व्यापारियों का मामला निस्तारित हो पा रहा है। यहां का काम देखने के लिए गोरखपुर के एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। वह अधिकारी ऑफिस में कभी दिखाई नहीं देते। उन्होेंने जिला प्रशासन से शीघ्र अधिकारी की तैनाती कराने की मांग की। इस दौरान केएम अग्रवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, श्रवण मद्धेशिया, संतराम वर्मा और वीरू जायसवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।