फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के पूर्व अकाउंटेंट पर गबन का केस

Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एसपी ऑफिस के पूर्व अकाउंटेंट पर सदर कोतवाली पुलिस ने गबन और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वह इस समय एसएसपी ऑफिस गोरखपुर में तैनात है।
विज्ञापन

तत्कालीन डीआईजी नवीन अरोरा बीते 17 जुलाई को जिले में वार्षिक निरीक्षण पर आए थे। पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट विभाग में जांच के दौरान बिल संबंधी एक फाइल के बारे में जब डीआईजी ने पूछा तो बताया गया कि उसे पूर्व अकाउंटेंट परमात्मा प्रसाद आजाद ने जला दिया है। इसकी जांच सीओ फरेन्दा कर रहे हैं। डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दिलीप कुमार को आदेश दिया कि जांच जल्द पूरी कराकर अकाउंटेंट पर मुकदमा दर्ज कराएं। इस मामले में शुक्रवार को सीओ फरेन्दा ने अपनी जांच एसपी को सौंप दी। जांच रिपोर्ट में 30 मई 2013 को बजट आदि की पत्रावली जलाकर नष्ट करने की बात लिखी गई है। रिपोर्ट मिलने पर एसपी के आदेश पर पुलिस ऑफिस के एएसआई व आंकिक प्रभारी परमानंद की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पूर्व अकाउंटेंट परमात्मा प्रसाद आजाद पर गबन तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि परमात्मा प्रसाद इस समय एसएसपी ऑफिस गोरखपुर में तैनात है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी व सीओ फरेन्दा रमाशंकर पांडे का कहना है कि जांच एसपी को सौंप दी गई है। पूर्व अकाउंटेंट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें