फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ का धरना

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ने गुरुवार को डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम तीन मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया गया।
विज्ञापन

धरने के दौरान आयोजित सभा का संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान केन्द्र सरकार नहीं कर रही है। बीते 12 दिसंबर को संघ के पदाधिकारी रीता बहुगुणा, प्रमोद तिवारी, दिग्विजय सिंह की अगुवाई में प्रधानमंत्री से मिले। उसने समस्याओं के समाधान की मांग की गई लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
जिला महामंत्री फहीम अहमद ने कहा कि 20 वर्ष से कार्यरत शिक्षकों को नियमित नहीं किया गया है। भारत सरकार ई पेमेंट की व्यवस्था करे, ताकि मानदेय समय से मिल सके। उपाध्यक्ष जलालुद्दीन ने कहा कि बहुत से मदरसों का धन लेप्स हो गया। इससे शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं। इस दौरान कमालुद्दीन अंसारी, जमशेद आलम, नदीम, जुबेर, कृष्णा, आफताब, लियाकत और आयशा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें