फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक समन्वयक का मानदेय कटा

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सदर परिसर में बुधवार को बीएसए ने साक्षर भारत मिशन के तहत तैनात जिला और ब्लॉक समन्वयकों के साथ बैठक की। इसमें गैरहाजिर लक्ष्मीपुर ब्लॉक समन्वयक का मानदेय काट लिया गया। इसमें हर ब्लॉक समन्वयक को रोजाना कम से कम 10 लोक शिक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि हर सप्ताह में ब्लॉक समन्वयकों की मीटिंग होगी। इसमें साप्ताहिक निरीक्षण का ब्योरा पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर कार्य व्यय और मूवमेंट व्यय बिना उनकी अनुमति के नहीं किया जाएगा। 18 मार्च और 26 अगस्त 2012 को कराई गई साक्षरता की परीक्षा के विवरण को आनलाइन किया गया है। इसका भुगतान हर हाल में 31 जनवरी तक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक समन्वयक रोजाना कम से कम 10 लोक शिक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेगा। जिसका विवरण उनको साप्ताहिक मीटिंग में प्रस्तुत करना होगा। इसमें लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग से गायब रहने पर लक्ष्मीपुर ब्लॉक समन्वयक साधना त्रिपाठी का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर जिला समन्वयक अनिल कुमार शाही, दीपनरायण, सदर ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र कन्नौजिया, गजेन्द्र प्रसाद और उमेश चौरसिया समेत अन्य समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें