फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से दानपात्र और रुपये ले गए चोर

Mon, 21 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सिसवा बाजार। चोर आस्था के केन्द्र मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। सबया स्थित दुर्गा मंदिर से चोरों ने दानपात्र और पुजारी के रुपये चुरा लिए। वहीं पिपरामौनी में एक व्यक्ति का पंपिंगसेट चुरा लिया।
विज्ञापन

कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया दक्षिण टोला चिरैयाकोट में पुराना दुर्गा मंदिर है। इसकी देखरेख पुजारी मंगल दास करते हैं। रोजाना की भांति शनिवार रात पुजारी मंदिर में सोए थे। रविवार सुबह पूजा करने गए तो देखा कि दानपात्र गायब है। इसके अलावा पुजारी का बैग भी गायब था। उसमें चार हजार रुपये थे। कुछ दूरी पर चोरों ने खाली दानपात्र फेंका था। पुजारी के अनुसार उसमें लगभग एक हजार रुपये थे। दानपात्र चोरी होने की जानकारी मिलते ही गांव वाले पहुंच गए और घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर बाद दो पुलिस वाले पहुंचे और खानापूरी चल दिए। मंदिर में हुई चोरी से लोगों में नाराजगी है।
दूसरी घटना फरेन्दा थाना क्षेत्र में हुई। यहां के पिपरामौनी के प्रेम चौराहा निवासी अशोक चौधरी अपना पंपिंगसेट दरवाजे के सामने रखे थे। रविवार सुबह जगे तो पंपिंगसेट गायब मिला। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही वह पंपिंगसेट खरीदकर लाए थे। कुछ दिन पहले ही चोरों ने वहीं से एक व्यक्ति का मोटर चुरा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें