फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की टक्कर से दो किशोर घायल

Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। परसौना गांव के पास शनिवार शाम करीब चार बजे चारपहिया गाड़ी ने साइकिल को टक्कर मार दिया। इससे दो किशोर जख्मी हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनपिपरी खुर्द गांव निवासी नूरूल्लाह (12) और अताउल्लाह (13) शनिवार को अपने बाबा चिनकाई के साथ साइकिल से साधन सहकारी समिति परसौना पर खाद लेने आ रहे थे। परसौना गांव के पास सोनौली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दिया। इसमें नुरूल्लाह और अताउल्लाह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल किशोरों को प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। वहां एक किशोर की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे घायल का इलाज कस्बे में ही चल रहा है। दोनों किशोरों के सिर में चोटें आई हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें