महराजगंज। सोनपति महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने कहा कि हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जब स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा, तब तक पढ़ाई ठीक से नहीं हो सकेगी।
निदेशक नरसिंह राम ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं देते। स्वास्थ्य उत्तम हो इसका ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान कई बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। एड्स के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर छात्राओं ने रैली भी निकाली। छात्राओं से प्रश्न भी पूछे गए। कुछ छात्राओं को बैग भी वितरित किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्राचार्य बीएल अंजना, डॉक्टर हरिप्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया। यहां नरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रमेन्द्र मिश्र और राजेश यादव आदि मौजूद रहे।