फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस बाला को कमरे में बंद किया

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली के बांसपार बैजौली मार्ग पर शनिवार को एक डांस बाला को बंधक बनाने की खबर से सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए। काफी देर तक मामले को लेकर गहमागहमी चलती रही। अंत में पुलिस ने समझौता करा दिया। लड़की ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

बांसपार रोड पर एक आर्केस्टा पार्टी संचालित है। आर्र्केस्टा में पश्चिम बंगाल और अन्य बाहरी जिलों से डांसर को बुलाया जाता है। करीब तीन साल पहले कोलकाता से एक युवती को बुलाया गया था। लंबे समय से वह उस पार्टी में डांस करती रही। इसके बाद वह पिपरा गांव की दूसरी पार्टी में चली गई। पुरानी पार्टी के पास उसके कुछ ड्रेस व अन्य सामान रह गए थे। वह उसे लेने शनिवार को पहुंची। युवती के पहुंचने पर संचालक ने उसे मकान में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। युवती की पुकार पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला। फिर से कोतवाली लाया गया। बाद में पुलिस ने समझौता कराकर मामला खत्म किया।
इस बाबत कोतवाल सारनाथ सिंह का कहना है कि युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके चलते पुलिस ने कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें