फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मे शांति के लिए लुंबिनी में 12 दिवसीय पूजा शुरू

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। महात्मा गौतम बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी में 40 देशों से करीब पांच हजार से ऊपर बुद्ध के अनुयायी अपने सहायक धर्म गुरु सख्यांटिजन रिनपुछे के नेतृत्व में विश्व में शांति के लिए पूजा करने के लिए लुंबिनी के लिए निकल गए हैं। बुधवार की शाम सोनौली बार्डर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सोनौली बार्डर पर आव्रजन विभाग की जांच के बाद वे आगे बढ़ी। बुधवार की शाम को देहरादून के राजपुर संख्या सेंटर मंदिर से सोनौली पहुंचे लामाओं के सहायक धर्म गुरु का भारत नेपाल के सरहद पर लामा, बौध भिक्षुओं सहित दोनों देशों के अधिकारियों ने भव्य स्वागत कर उन्हे लुंबिनी के लिए विदा किया। लुंबिनी में विश्व में शांति के लिए 12 दिवसीय बौद्ध भिक्षुओं का पूजा अर्चना प्रारंभ होगा। जिसमे करीब 40 देशों से पांच हजार लामा बौद्ध भिक्षु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन



भैरहवां से वापस लाया गया
लुंबिनी जाते समय सहायक धर्म गुरू सख्यांटिजन रिनपुछे को भैरहवां में रोका गया। वहां से उन्हें दोबारा बेलहिया आव्रजन कार्यालय लाया गया।


नेपाल के प्रधानमंत्री आज लुंबिनी में
सोनौली। लुंबिनी पर्यटन महोत्सव गुरुवार से प्रारम्भ हो रहा है। जिसका उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कुमार कोइराला करेंगे। यह औद्योगिक मेला दस दिनों तक भैरहवा के आखा अस्पताल के निकट सिद्वार्थ रंगशाला में चलेगा। यह जानकारी मेला के प्रचार प्रसार संयोजक डा. शान्तु कुमार शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें