1840 स्कूलों में भोजन व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी
9.28 करोड़ रुपये भेजने की प्रक्रिया पूरी
महराजगंज। जिले के 1840 परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शासन से 9.78 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। इसमें से 9.28 करोड़ रुपये मध्याह्न भोजन निधि के खातों में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी से अनुमोदन मिल गया है। जल्द ही संबंधित खातों में धनराशि भेजी जाएगी।
शासन से मिली धनराशि का उपयोग मध्याह्न भोजन योजना के तहत आवश्यक मदों में किया जाएगा। जिले के सभी 1840 परिषदीय स्कूलों में योजना का संचालन किया जा रहा है। विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नियमित रूप से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। धनराशि समय से मिलने से भोजन व्यवस्था के संचालन में आने वाली दिक्कतें दूर होने की उम्मीद है। धनराशि को मध्याह्न भोजन निधि के खातों में पहुंचने के बाद विद्यालय स्तर पर भोजन व्यवस्था के लिए आवश्यक खर्च किया जा सकेगा। इससे बच्चों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
वर्जन
शासन से मध्याह्न भोजन के लिए 9.78 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें से 9.28 करोड़ रुपये मध्याह्न भोजन निधि में भेजने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिलाधिकारी से अनुमोदन भी मिल चुका है। जल्द ही संबंधित खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।
- सुरजीत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी