फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेलीग्राम पर नाैकरी और पैसे बढ़ाने का झांसा देकर 92 हजार ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। सुल्तानपुर निवासी संदीप कुमार पांडेय को 92,000 रुपये का चूना लगाया गया। संदीप ने थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें परवीन अरोड़ा नामक व्यक्ति पर टेलीग्राम के माध्यम से नौकरी और पैसे बढ़ाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

संदीप कुमार पांडेय मूल रूप से सुल्तानपुर के केवटली, कुडवार के निवासी हैं और वर्तमान में महराजगंज के सुभाष नगर में रह रहे हैं। उनके अनुसार, पांच अगस्त को परवीन अरोड़ा ने टेलीग्राम के जरिए उनसे संपर्क किया और आकर्षक नौकरी व धन वृद्धि का लालच देकर उन्हें प्रभावित किया। इसके बाद विभिन्न लेनदेन के माध्यम से उनसे 92,000 रुपये ठग लिए गए। शिकायत के अनुसार, ठगी की राशि में 25,000 रुपये गूगल पे और बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से तीन लेनदेन 20,000, 10,000, 25,000 रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त संदीप के मित्र हिमांशु कश्यप के यूपीआई खाते से 12,129 रुपये का लेनदेन किया गया। संदीप ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज की। उन्होंने थाना कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद इस मामले में विगत 12 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साइबर थाना प्रभारी सज्जन यादव ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें