मतदान केंद्रों पर बनेंगे प्रतीक्षालय
महराजगंज। जिले के कई मतदान केंद्रों व बूथों पर प्रतीक्षालय भी बनाए जाएंगे। इससे मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंचने वाले नागरिकों को देर होने पर सहूलियत मिलेगी। मतदान के लिए जिले में 1,139 केंद्रों पर 2067 बूथ बनाए गए हैं।
जिन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त कक्ष हैं, वहां प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भवनों पर लिखाई करने का कार्य किया जा रहा है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि जिले में 1,926 प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष को प्रतीक्षालय के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन पर अतिरिक्त कक्ष लिखवाया जा रहा है।