फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राली से टकराकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन

नौतनवां। सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुनसेरवा चौराहे के समीप रविवार की सुबह बाइक सवार युवक वाहन अनियंत्रित होने पर कर ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

सोनौली थाना क्षेत्र के हरदीडाली निवासी सुनील चौधरी (19) सहित तीन व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए एक बाइक पर सवार होकर कुनसेरवा चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर - ट्राली सोनौली की तरफ से आकर महुअवा की तरफ जैसे ही मुड़ी, बाइक सवार युवक वाहन अनियंत्रित हो जाने से ट्राली के पिछले हिस्से में जा टकराया। इस हादसे में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं बाइक पर बैठे दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक मुन्ना सिंह अपनी गाड़ी से घायल युवक को लेकर नौतनवां पीएचसी गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अस्पताल के डॉक्टर एमपी सोनकर ने बताया कि घायल युवक के जबड़े पर ज्यादा चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें