फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से कर्ज लेकर भुगतान में हीलाहवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से कर्ज लेकर भुगतान में हीलाहवाली
विज्ञापन

6864 कर्जदार बैंकों का दबाकर कर बैठे 4274.07 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सरकार एक तरफ बैंकों से ऋण लेकर जरूरी काम काज करने के लिए सभी प्रेरित कर रही है। वहीं दूसरी ओर बैंक से लोन लेकर उसे चुकता करने की बजाय 6868 कर्जदार खामोश बैठे हैं। बैंक रकम देकर परेशान है कि वसूली कैसे की जाए। नोटिस भेजकर बैंक भी थक गए हैं। जिले में 15 बैैंकों का 4274.04 लाख रुपये बकाया है। वहीं बैंक 31 अक्तूबर तक 498 कर्जदारों से 307.48 लाख रुपये ही वसूल पाए हैं। ऋण वसूली के लिए बैंक भी परेशान हो चुके हैं, लेकिन कर्जदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
लीड बैंक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के 4846 कर्जदारों पर 2603.76 लाख रुपये, पंजाब नेशनल बैंक के 350 कर्जदारों पर 525.50 लाख, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के 362 कर्जदारों पर 322.60 लाख तथा इलाहाबाद बैंक के 18 कर्जदारों पर 3.06 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा यूनियन बैंक आफ इंडिया के 15 लोगों पर 6.78 लाख, बैंक आफ बड़ौदा के 65 लोगों पर 83.90 लाख, सिंडिकेट बैक के 43 लोगों पर 44.92 लाख, एक्सिस बैंक के 8 लोगों पर 26.84 लाख, पूर्वांचल बैंक के 1094 लोगों पर 434.72 लाख, केनरा बैंक के 23 लोगों पर 52.14 लाख, एचडीएफसी बैंक के 38 लोगों पर 162.20 लाख और आंध्रा बैंक के 2 कर्जदारों पर 7.65 लाख रुपये बकाया है। इस रकम की वसूली नहीं हो पा रही है। बैंक की ओर से कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन कर्जदार चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि इन कर्जदारों की सूची में ओरियंटल बैंक के बकाएदारों के नाम शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि लोग तमाम बैंकों से कर्ज लेकर उसे जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके लिए तहसील से मदद लेकर वसूली कराई जाएगी। वहीं लोक अदालत के माध्यम से भी ऋण की वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें