‘दलितों, शोषितों के मसीहा दे बाबा साहब’
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया
पीजी कॉलेज के छात्रों ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोष्ठियों में बाबा साहब को दलितों व शोषितों का मसीहा बताया गया। कहा गया कि बाबा साहब आजीवन दलितों के हक के लिए संघर्ष करते रहे।
भाजपा की तरफ से पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदान पर चर्चा की गई। गोष्ठी में राघवेंद्र मिश्रा, अरुणेश शुक्ल, प्रदीप उपाध्याय, नागेंद्र प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सिनोद कुमार, अभय नंदन पटेल, पप्पू पटेल, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें त्रियुगी पटेल, जग्गू प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद, संदीप तिवारी, ध्रुव नारायण आदि मौजूद रहे। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के छात्र नेता अविनाश कुमार, अरविंद गौतम, अभय पटेल, अजय गौतम, आदित्य सहानी, संत कुमार राव आदि ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। साथ ही डॉक्टर आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में गोष्ठी हुई। इसमें प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बीआर आंबेडकर महासभा की तहसील इकाई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उनके बताए रास्तों पर चलने की बात कही गई। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। बसपा के जिला प्रभारी गंगा पासवान, भीमसेन गौतम, युवराज प्रसाद, रामललित मौर्या, संतराम, हरिप्रसाद, जयंत्री प्रसाद, परमात्मा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
मुजुरी प्रतिनिधि के अनुसार आंबेडकर पार्क में भारत रत्न बाबा अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवध नारायण ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान रघुनाथ प्रसाद, गंगा प्रसाद, छट्ठू प्रसाद, रामललित, राम आसरे, छोटेलाल पासवान, राजू प्रसाद, सावित्री देवी आदि मौजूद रहीं। चौक बाजार, निचलौल, लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में गोष्ठी का आयोजन हुआ।