फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में फेंक दिये पानी की जांच किट

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े में फेंक दिए पानी की जांच किट
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर। ग्राम पंचायतों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी की शुद्धता की जांच के लिए आए किट ब्लॉक मुख्यालय के पीछे कूड़े में फेंक दिए गए। इसकी जानकारी के बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

सूबे की सरकार स्वच्छता पर जोर तो दे ही रही है, साथ ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दे रही है। जिम्मेदार सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका उदाहरण विकास खंड लक्ष्मीपुर में तब देखने को मिला जब गांवों में लगे हैंडपंपों के पानी की शुद्धता परखने के लिए आया किट ब्लॉक परिसर में ही कूड़े व झाड़ में फेंक दिए गए। दरअसल, इस किट के माध्यम से पानी की शुद्धता की जांच कर दूषित जल देने वाले हैंडपंप को चिह्नित किया जाना था लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते किट कूड़े में फेंक दिए गए। बीडीओ गिरिजा पांडेय ने बताया कि यह मामला गंभीर है। जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें