फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंबर निर्माण का सामान हटने से गुस्साए अधिवक्ता

Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महराजगंज। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चेंबर निर्माण के लिए आई सामग्री हटाए जाने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने गुरुवार को उग्र प्रदर्शन किया। अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए सभी डीएम एवं एसपी कार्यालय की ओर से बढ़े तो पुलिस सतर्क हो गई। डीएम व एसपी दफ्तर के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। अधिवक्ता ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्यायालय के नाजिर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

 

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश पटेल ने कहा कि दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चेंबर के निर्माण के लिए टीन शेड, लोहे के एंगल एवं अन्य सामान रखा हुआ था। बीती रात सामग्री हटा ली गई। उन्होंने दीवानी न्यायालय के नाजिर पर सामान हटवाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

कहा कि गुरुवार को अधिवक्ता दीवानी न्यायालय में पहुंचे तो चेंबर निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री गायब देख उग्र हो गए। एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए डीएम दफ्तर पहुंचे। वहां एएसपी आशुतोष शुक्ल ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ और वे लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें