फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया की चपेट में आने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पहिया की चपेट में आने से दंपती घायल
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के पास धर्मशाला जा रहे थे नेपाल के दंपति, पुलिस ने कार कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। कस्बे के एक धर्मशाला में बुधवार की रात रात्रि विश्राम के लिए जाते समय नेपाल के दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। कार महिला को करीब दो सौ मीटर तक घसीटते हुए गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी बनकटी ले जाया गया। जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नेपाल के बुटवल निवासी राजेंद्र (28) व उनकी पत्नी अनीता (25) बुधवार की रात में कहीं से आये और रात्रि विश्राम के लिए पैदल ही कस्बे के एक धर्मशाला का पता पूछकर उसमें ठहरने के लिए जा रहे थे। वह लोग दुर्गा मंदिर धर्मशाला के करीब में पहुंचे थे कि महराजगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने दंपति को चपेट में ले लिया। जिससे पति को हल्की व पत्नी को गंभीर चोटें आईं। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला को करीब दो सौ मीटर तक घसीटते ले गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने के बाद कार रुकी। इसकी सूचना पुलिस व नगर पंचायत के एंबुलेंस को दिया गया। घायलों को लोगों की मदद से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। यहां से महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने कहा कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें