फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिये जिले के सभी लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों के समर्थन में आए कर्मचारी संगठन
विज्ञापन

जिले भर के लेखपालों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला इकाई के नेतृत्व में सोमवार को जनपद के चारों तहसीलों से आए लेखपालों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने आठ सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। सरकार पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। उधर, लेखपालों के आंदोलन का समर्थन कर्मचारी संगठनों ने समर्थन किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री श्रीनाथ धर दूबे, बेसिक हेल्थ वर्कर संघ के अध्यक्ष मानवेंद्र वरुण, प्रयोगशाला प्राविधिक संघ के जिलाध्यक्ष देवेश पांडेय, राजकीय नर्सेज संघ के मंत्री लालजी त्रिपाठी, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने लेखपालों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो कर्मचारी संगठन भी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारती ने कहा कि 2014 से अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल संघ आंदोलन की राह पर है, लेकिन सरकार लेखपालों के हितों की अनदेखी कर रही है। धरने को जिला मंत्री श्रीभगवान, मनीष पटेल, सदर तहसील के अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी, रसीद अहमद, कृष्णमोहन यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अशोक त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, उपेंद्र त्रिपाठी, फेकू प्रसाद, इंद्र कैलाश, ध्रूव नरायन तिवारी, सुरेंद्र कुमार, रंजन श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें