फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़ के हमले में घायल बृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरां थाना क्षेत्र के हंसखोरी-खजुरियां के बीच पुल के पास शुक्रवार की रात एक सांड़ ने वृद्ध पर हमला कर घायल कर दिया। परिजन घायल को महराजगंज के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खजुरियां गांव के रहने वाले मोहम्मद रिजवान (60) शुक्रवार को महराजगंज गए हुए थे। वहां से गांव लौटने में उन्हें रात हो गई । इसके चलते उन्हें खुटहा बाजार तक के लिए सवारी गाड़ी मिल पाई। खुटहा से वह पैदल ही घर के लिए चल दिए। वह हंसखोरी-खजुरियां गांव के बीच पुल पर पहुंचे थे कि वहां सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेेहोशी की हालत में वह वहीं पडे़ रहे। रास्ते गुजरे रहे लोगों ने पहचानने के बाद उनके घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घर वाले उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें