फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना दफ्तर ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कई दिन से आंदोलन कर रहे आंगनबाड़ी वर्करों ने बुधवार को घुघली बाल विकास परियोजना अधिकारी के दफ्तर में ताला लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उधर, जिला मुख्यालय पर भी कलेक्ट्रेट के सामने आंगनबाड़ी वर्करों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल के 17 वें दिन बुधवार को आंगनबाड़ी वर्करों व सहायिकाओं ने घुघली बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर ताला लगाकर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान संगठन की ब्लॉक इकाई की अध्यक्ष नाजिमा खातून ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मांगों को लेकर बातचीत बार - बार टालने का कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी वर्कर सरकार की तरफ से संचालित प्रत्येक योजना का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा के साथ करती हैं। इसके बावजूद उन्हें कम मानदेय दिया जाता है। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने आंगनबाड़ी वर्करों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने 10 सूत्री मांगों पर विस्तार से जानकारी देते हुए आंदोलन तेज करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि नौ अक्टूबर को आंगनबाड़ी वर्कर लखनऊ पहुंचकर धरना देंगी। जिले में सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों के कार्यालयों में ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि केंद्रों पर बच्चों की देखरेख के साथ ही राशन कार्डोँ के सत्यापन, बीएलओ, पोलियो उन्मूलन, टीकाकरण के कार्य आंगनबाड़ी वर्करों की तरफ से किए जाते हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंगनबाड़ी वर्कर इन कार्यों में योगदान नहीं करेंगे।
इस दौरान नाजिम खातून, मंजू श्रीवास्तव, निर्मला पाल, सुनीता श्रीवास्तव, अर्चना त्रिपाठी, इसरवति जायसवाल, मंजू गौतम, सुमन पांडेय, अंजली मिश्रा, पूनम, नीलू, बलकेशिया, सावित्री, किरन सिंह, नन्दनी, अनीता के अलावा तमाम आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें