फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के कटहरा गांव में पेटीएम को आधार से लिंक करने पहुंचे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीन युवक कटहरा गांव में रामप्रीत गुप्ता के घर पहुंचे और पेटीएम का एकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड मांगे। इसके बाद रामप्रीत के मोबाइल पर ओटीपी नंबर गया। उस नंबर को तीनों युवकों ने मांगा तो घर वाले उसे महराजगंज भेज दिया। रामप्रीत गुप्ता सदर ब्लाक के सामने एक दुकान पर काम करते हैं। यहां युवक आए तो उन्हें पकड़ लिया गया। रामप्रीत को लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कोतवाली ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हास्पिटल संचालक पर उत्पीड़न का आरोप
महराजगंज। शहर के एक अस्पताल नर्स पद पर कार्य करने वाली रत्ना पांडेय ने अस्पताल संचालक पर उत्पीड़न का आरोप मढ़ते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रत्ना के मुताबिक, अस्पताल संचालक द्वारा वेतन नहीं दिया गया। वेतन के लिए अनुरोध करने पर मारने पीटने पर उतारू हो गए। कोतवाल का कहना कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें