फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंतिम दिन पुलिस भर्ती परीक्षा में 8933 अभ्यर्थी हुए शामिल

विज्ञापन
अभ्यर्थियों का स्क्रीनिंग करते कर्मी।स्रोत पुलिस विभाग।
विज्ञापन
प्रत्येक पाली में की गई थी 5760 अभ्यर्थियों की व्यवस्था
विज्ञापन

प्रथम पाली में 4445 और द्वितीय पाली में 4488 अभ्यर्थी उपस्थित रहे
महराजगंज। आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का छठा एवं अंतिम चरण बुधवार को 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। इस दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जनपद में प्रत्येक पाली के लिए 5760 अभ्यर्थियों की व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में 4445 तथा द्वितीय पाली में 4488 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इस प्रकार अंतिम दिन कुल 8933 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 2587 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा सभी केंद्रों पर निर्धारित समय और सुरक्षा मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई।
विज्ञापन


परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। निर्धारित मानकों के अनुसार एक पुलिस उपाधीक्षक, 23 निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, 30 उपनिरीक्षक, 109 हेड कांस्टेबल, 202 कांस्टेबल, 104 महिला आरक्षी तथा 13 एलआईयू कर्मियों सहित कुल 482 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए तीन पुलिस उपाधीक्षक, छह निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, 33 पुलिसकर्मी और 17 यातायात पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त रूप से तैनात किया गया। इस प्रकार परीक्षा ड्यूटी में कुल 554 पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन जांच और फ्रिस्किंग (शारीरिक तलाशी) कराई गई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई तथा केंद्र प्रभारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें